देश के करोड़ों असंगठित मजदूरों और श्रमिक वर्ग के लिए ई-श्रम कार्ड 2025 नई उम्मीद लेकर आया है। यह कार्ड सिर्फ उनकी पहचान मात्र के लिए ही नहीं बना है, बल्कि सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओं तक पहुँचने का एक डिजिटल साधन भी है। अब रेहड़ी वाले, खेतिहर मजदूर, घरेलू सहायिका, निर्माण कार्य में लगे मजदूर जैसे असंगठित श्रमिक भी सरकारी लाभों से इस कार्ड की मदद से सीधे तौर पर जुड़ सकते हैं और अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं।
भारत सरकार की यह पहल श्रमिकों को एक साथ जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई है, ताकि कोई भी आवश्यकता पड़ने पर उन तक सहायता तुरंत पहुंचाई जा सके। इस कदम से न केवल राहत तेजी से मिलेगी, बल्कि पेंशन, बीमा, स्वास्थ्य सेवाएं और कौशल विकास जैसे कई अहम लाभों का रास्ता भी खुलेगा। जिन लोगों की आय हमेसा एक जैसी नहीं रहती और जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, उनके लिए यह योजना बेहद महत्वपूर्ण है।
E Shram Card Online Apply 2025: Full Process
ई-श्रम कार्ड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके जरिए असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना भी शामिल है, जिसके तहत इसमें शामिल कामगारों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर हर महीने ₹3000 पेंशन दी जाती है। साथ ही दुर्घटना बीमा, मुफ्त राशन, स्वास्थ्य सहायता, महिला श्रमिकों के लिए विशेष योजनाएं और आपात स्थितियों में राहत जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
यह कार्ड श्रमिकों को एक विशेष 12 अंकों का पहचान नंबर प्रदान करता है, जिसकी मदद से वे पूरे देश में किसी भी सरकारी योजना का लाभ ले सकते हैं। भविष्य में सरकार का लक्ष्य है कि इसे सभी सरकारी सेवाओं और योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति को बिना ज्यादा कागजी प्रक्रिया के मदद मिल सके।
ई-श्रम कार्ड 2025: कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
ई-श्रम कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल और नि:शुल्क है। आप इसका फॉर्म अपने मोबाइल या लैपटॉप से खुद भर सकते हैं या पास ही के किसी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको केवल आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
- सबसे पहले eshram.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

- सबसे पहले पेज पर “Self Registration” विकल्प चुनें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को दर्ज कर OTP से प्रमाणित करें।

- फॉर्म खुलने पर नाम, जन्मतिथि, पता, लिंग और काम के प्रकार जैसी जानकारी भरें।
- इसके बाद बैंक खाता नंबर और IFSC कोड दर्ज करें।
- सारी जानकारी ध्यान से जांचकर फॉर्म में भरे।
- सफल पंजीकरण के बाद आपको 12 अंकों वाला ई-श्रम कार्ड नंबर मिलेगा, जिसे PDF स्वरूप में डाउनलोड किया जा सकता है।
यह पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है और आप इसे खुद भी कर सकते हे इसमें कोई भी पैसे नहीं देने पड़ते हे।
क्या ई-श्रम कार्ड से तुरंत मिलेंगे ₹3000 हर माह?
ई-श्रम कार्ड बनने के बाद श्रमिकों को तुरंत ₹3000 मासिक पेंशन नहीं मिलती। यह सुविधा वास्तव में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत दी जाती है, जिसमें 18 से 40 वर्ष के कामगार अपना नाम दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें हर महीने अपनी उम्र के हिसाब से ₹55 से ₹200 तक रुपया जमा करवाना पड़ता हे, और उतनी ही राशि सरकार द्वारा जोड़ी जाती है। जब श्रमिक 60 वर्ष की आयु पूरी करते हैं, तभी उन्हें ₹3000 प्रति माह पेंशन का लाभ मिलना शुरू होता है।
यह योजना कामगारों को वृद्धावस्था में आर्थिक परेशानियों से बचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। श्रमिक का पूरा योगदान नेशनल पेंशन स्कीम में सुरक्षित रहता है। यदि किसी श्रमिक का निधन हो जाता है, तो योजना का लाभ उनके जीवनसाथी को भी मिलता है।
ई-श्रम कार्ड के अन्य लाभ
- ₹2 लाख तक का दुर्घटना बीमा
- मुफ्त राशन और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में प्राथमिकता
- बीमारी और आपात स्थितियों में विशेष सहायता
- महिला कामगारों के लिए विशेष योजनाओं का लाभ
- कौशल विकास प्रशिक्षण और स्वरोजगार योजनाओं से सीधा जुड़ाव
इसके अलावा, बजट 2025 में गिग वर्कर्स, यानी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर काम करने वालों को भी ई-श्रम कार्ड के दायरे में लाया गया है, ताकि वे भी चिकित्सा और अन्य योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकें।
निष्कर्ष
ई-श्रम कार्ड 2025 असंगठित श्रमिकों के लिए भविष्य की सामाजिक सुरक्षा का अहम साधन है। इसके जरिए मजदूर वर्ग न केवल पेंशन, बीमा और सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे , बल्कि जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद भी हासिल कर सकेगा। अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं, तो अपने और अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए आज ही ई-श्रम कार्ड बनवाना एक समझदारी भरा कदम है।